हरिद्वार।
हरिद्वार में नगर कोतवाली और श्यामपुर थाना पुलिस ने लाखों की अवैध शराब के नष्ट किया। पिछले दो सालों से चल रहे अवैध शराब के मामलों का निस्तारण हो जाने के बाद जेसीबी मशीन से शराब को नष्ट कर गड्ढा खोदकर दबाया गया। पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की मोजुदगी में हरिद्वार नगर कोतवाली की करीब 20 लाख रुपए की शराब नष्ट की गई जबकि श्यापुर थाने की 62 मुकदमों की 2 हजार लीटर की शराब को आबकारी अधिनयम के तहत नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *