हरिद्वार।
सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में विरोध मार्च निकाला जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में जमा हुए सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों पर सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि हरिद्वार में फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान बने लोगों की जांच की फाइल को दबाया जा रहा है और अधिकारियों की शह पर सरकारी जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। रमेश जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने अगर जल्द ही ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सुराज सेवादल के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
