कारों की रैली निकालकर भौकाल जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने करा दी थाने में परेड

कारों की रैली निकालकर भौकाल जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने करा दी थाने में परेड

ब्यूरो

Posted no : 20/06/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में शादी में शामिल होने जा रहे कार सवार युवकों को स्टंट बाजी करते हुए कार की रैली निकालना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए इन युवकों ने हुड़दंग तो खूब मचाया लेकिन जैसे ही ये वीडियो पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ियों और युवकों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ लिया। वीडियो में युवक खिड़की से बाहर लटक कर हुड़दंग करते और हूटर बजाते हुए गाड़ियां दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस सभी को पड़कर ज्वालापुर कोतवाली लेकर आई और कड़ी फटकार लगाते हुए 5 गाड़ियों को सीज कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली में खड़े हुए ये युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *