हरिद्वार।
नए साल की रात हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बुधवार देर रात हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रेवाड़ी से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांचवा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।

घायल और सभी मृतक हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं। हादसा हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास हुआ। हाईवे किनारे खड़े ट्रक में सीमेंट के बैग भरे हुए थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की ओर से ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *