हरिद्वार।
चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के बाद हुई एक शख्स की मौत से प्रशासन हरकत में आया और चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। बृहस्पतिवार देर शाम ज्वालापुर के पीठ बाजार में पहुंचे एसडीएम अजयवीर सिंह और सीओ शांतनु पाराशर ने कई दुकानों पर छापेमारी की और चाइनीज को जप्त किया। कार्रवाई के दौरान एक पतंग और मांझे के कारोबारी के गोदाम से प्रशासन से चाइनीज मांझे के 100 कट्टे बरामद हुए।
अधिकारियों का कहना है कि माल सीज किया गया है। साथ ही प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। आपको बता दें कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है। बावजूद इसके हरिद्वार में इसे धड़ल्ले से बचा जा रहा है। कनखल क्षेत्र रहने वाला 40 वर्षीय एक शख्स चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
