हरिद्वार।
सरकारी शराब के ठेके पर मिलावटी देसी शराब बनाकर बेचे जाने के प्रकरण में कार्रवाई हुई है शासन ने आबकारी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है वहीं जिला आबकारी अधिकारी को भी हटा दिया गया है। कैलाश चंद बिंजोला को हरिद्वार का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।

दो दिन पहले देहरादून से आई आबकारी विभाग की स्पेशल टीम ने हरिद्वार के शाहपुर शीतला खेड़ा स्थित देसी शराब के ठेके पर छापा मारा था और मिलावटी शराब बनाने के खेल का भंडाफोड़ किया था। सीएम ने मामले का संज्ञान लिया और अगले ही दिन जिला आबकारी अधिकारी रहे हरीश जोशी को मुख्यालय से अटैच करने के साथ ही आबकारी निरीक्षक संजय रावत को सस्पेंड कर दिया गया गया। नए जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने नए प्लान के तहत जिले शराब में मिलावट खोरी रोकने और अवैध रूप से शराब बेची जाने के मामलों पर रोक लगाए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *