हरिद्वार।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की। युवा सम्मेलन का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन आश्रम में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और युवा शामिल हुए। इस दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। पश्चिम बंगाल में ईडी जांच प्रकरण को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी आने वाले चुनावों को देखकर बौखलाई हुई हैं। अगर वे मुख्यमंत्री होकर खुद संवैधानिक काम में बाधा डाल रही हैं तो इससे पता चलता है कि दाल में कुछ कल नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। वहीं मनरेगा योजना का नाम बदलकर जी राम जी किए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो गरीब के नाम की राजनीति करता है और गरीब को राहत देने से ही आहत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *