हरिद्वार।
गंगा दशहरा के पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर की पैड़ी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा दशहरा पर स्नान कर दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस बार गंगा दशहरा पर कई विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहे हैं। इसलिए गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 10 जून और 26 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं ट्रैफिक जाम को देखते हुए डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है। मेला अवधि के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है शाम तक लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हर की पैड़ी पर पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *