लक्सर रोड पर आ धमका जंगली हाथियों का झुंड, वन कर्मियों ने बमुश्किल खदेड़ा

लक्सर रोड पर आ धमका जंगली हाथियों का झुंड, वन कर्मियों ने बमुश्किल खदेड़ा

ब्यूरो

Posted no : 24/03/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के जगजीतपुर में एक बार फिर जंगली हाथियों का झुंड घुस आया। यहां तीन-चार जंगली हाथी जंगल से निकलकर आबादी की ओर आ गए। हाथियों के आबादी में घुसने की सूचना वन विभाग को मिली, जिसके बाद वनकर्मी भी हाथियों को रोकने के लिए दौड़े। लक्सर हाईवे के पास वन कर्मियों की टीम ने हाथियों को आबादी में आने से रोकने की कोशिश की। वन कर्मियों ने टॉर्च और डंडों के जरिए उन्हें जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान यहां अफरा तफरी मची रही। आपको बता दें कि इस इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार जारी है। आए दिन हाथियों के रिहायशी इलाकों में घुसने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *