हरिद्वार।
एम्स ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार जिला कारागार में ड्रोन के जरिए दवाइयां भेजने की सुविधा शुरू की गई है। बुधवार को एम्स ऋषिकेश से हरिद्वार जिला कारागार में 10 कैदियों के लिए हेपेटाइटिस सी की दवाइयां भेजी गईं। जिला कारागार में जेल अधीक्षक और मेडिकल स्टाफ ने ये दवाइयां रिसीव की। महज 25 मिनट में एम्स से उड़े ड्रोन ने दवाइयां हरिद्वार जेल तक पहुंचाई। वहीं ड्रोन के वापस लौटते वक्त हरिद्वार जेल से 10 कैदियों के ब्लड सैंपल भी जांच के लिए एम्स भेजे गए।
