हरिद्वार।
नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के लिए हरिद्वार में भाजपा खास तरीका अपना रही है। भाजपा ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 15 जगहों पर सुझाव पेटी लगाई है। स्टॉल लगाकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों से संवाद कर रहे हैं और सुझाव पेटी में लोगों के सुझाव इकट्ठा कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि हरिद्वार में भाजपा का घोषणा पत्र लोगों की अपेक्षाओं की अनुरूप होगा। इसलिए उनसे सुझाव लिए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल का कहना है कि सुझावों को एकत्रित कर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *