हरिद्वार।
निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो गई है। कई मायनों में संवेदनशील हरिद्वार लोकसभा सीट पर सकुशल चुनाव संपन्न करना अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती है। आचार संहिता लागू होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गबराल ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कड़े निर्देश दिए। आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे पहले प्रशासन राजनीतिक होर्डिंग और बन बैनरों को हटाने में जुट गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी की हरिद्वार लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 20 लाख वोटर हैं। यहां चुनावों को संपन्न कराने के लिए 161 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। लोकसभा सीट पर 85 फीसदी मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले चुनावों में कम मतदान वाले बूथों पर विभिन्न गतिविधियों के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। धीरज सिंह गर्ब्याल ने कर्मचारी और अधिकारियों को ईमानदारी और सावधानी से ड्यूटी करने को लेकर भी कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed