छात्रसंघ चुनाव:एबीवीपी ने घोषित किया पैनल, शुभम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

छात्रसंघ चुनाव:एबीवीपी ने घोषित किया पैनल, शुभम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

ब्यूरो

Posted no : 20/09/2026

​हरिद्वार।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन द्वारा जारी पैनल में शुभम मिश्रा को अध्यक्ष, प्रशांत गैरोला को महासचिव, निक्की अत्री को छात्रा उपाध्यक्ष, मानसी वर्मा को सहसचिव, तनीष चौहान को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक ममगाईं को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में मैदान में उतारा गया है।

​प्रत्याशियों की यह घोषणा प्रांत सह मंत्री विशाल भारद्वाज, जिला प्रमुख राहुल सिंह, पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. नवीन पंत, प्रांत खेलो भारत प्रमुख डॉ. रितेश वशिष्ठ, जिला संयोजक सूर्या और नगर मंत्री रुद्राक्षी सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में की गई। इस दौरान परिषद के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने के निर्देश दिए।

​इस मौके पर प्रांत सह मंत्री विशाल भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रवाद और छात्र हितों के लिए समर्पित संगठन है। वहीं जिला प्रमुख राहुल सिंह ने उम्मीद जताई कि पुस्तकालय, छात्रावास और शोध सुविधाओं के विस्तार का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरा यह पैनल पिछले वर्षों की भांति इस बार भी शानदार जीत दर्ज करेगा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *