हरिद्वार।
चीला में पांच फॉरेस्ट अधिकारियों की जान लेने वाले हादसे को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने व्हीकल कंपनी और ड्राइवर की लापरवाही बताया है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर मृतक महिला अधिकारी आलोकी का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में वन मंत्री सुबोध उनियाल, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सभी सीनियर अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से एसडीओ आलोकी को अंतिम विदाई दी।

ड्राइवर की लापरवाही हो रही प्रतीत

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि वे खुद भी गाड़ी का ट्रायल कर चुके थे। सोमवार को राजा जी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी ट्रायल पर थे। दुर्घटना के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मामला ड्राइवर की लापरवाही और रैश ड्राइविंग का लग रहा है। वन मंत्री ने कहा कि मामले की तकनीकी जांच भी की जा रही है। जांच के बाद सभी कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वन मंत्री ने कहा कि विभाग ने अपने 5 होनहार अधिकारियों को खोया है। उनकी याद को अमर बनाने के लिए विभाग के द्वारा कोई स्मारक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed