चमोली।
बृहस्पतिवार को गोचर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेटी – ब्वारी आवा उत्तराखंड तै अंगने बढ़ावा की थीम पर आयोजित महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जिले में 2711 महिलाएं अब तक लखपति दीदी बन चुकी है और 31 मार्च तक ये संख्या 3 हज़ार से ज्यादा हो जाएगी। महिलाओं की आर्थिक की को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजनाओं पर काम कर रही है। चमोली में महिला स्वरोजगार के लिए 29 करोड़ का निवेश किया गया है। जबकि 53 करोड़ का रन महिला समूह को बांटा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *