ग्राहकों के लिए बीएसएनएल के सस्ते और आकर्षक प्लान लॉन्च, जानिए डिटेल
ब्यूरो
Posted no : 14/08/2026
हरिद्वार।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए खास और किफायती मोबाइल एवं इंटरनेट प्लान पेश किए हैं। हरिद्वार स्थित BSNL महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों ने इन नए प्लानों की जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, नए प्लान ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किफायती मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं शामिल हैं।
प्रधान महाप्रबंधक रमेश चंद्र व अन्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि BSNL के 4G नेटवर्क के विस्तार के बाद कंपनी के ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग BSNL की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
BSNL अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क को और मजबूत करने का काम लगातार जारी है। आने वाले समय में नए मोबाइल टावर और नेटवर्क सुविधाओं के विस्तार से ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। कंपनी का जोर ग्रामीण क्षेत्रों तक सस्ती और भरोसेमंद दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवाएं पहुंचाने पर भी है।
