हरिद्वार।
संसद में बजट पेश होने के बाद भाजपा बजट पर चर्चा कार्यक्रम चल रही है। आज हरिद्वार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान व्यापारियों और उद्यमियों के साथ चर्चा की गई। साथ ही उन्हें बजट के कई महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। साथ ही उत्तराखंड समेत अन्य पर्वतीय राज्यों में भूस्खलन की समस्या के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *