हरिद्वार।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन आज जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। पतंजलि योगपीठ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ से जुड़े सभी कार्मिकों, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और साधकों ने आचार्य बालकृष्ण को बधाई दी। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर हम साल भर के अनुसंधानों की रिपोर्ट पेश करते हैं। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप और वृक्षारोपण भी किया जाता है।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हाल ही में पतंजलि अनुसंधान केंद्र की एक रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हुई है जिसमे पतंजलि अनुसंधान केंद्र ने मिलावटी खाने की पहचान के लिए एक तकनीकी विकसित की है। जिसमें बिना फूड टेस्टिंग लैब के एक स्ट्रिप के जरिए खाने में मिलावट का पता लगाया जा सकेगा। जल्द ही इस पर काम पूरा होने के बाद ये स्ट्रिप आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *