हरिद्वार।
आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भगवान शिव से जुड़ा है। मान्यता है कि सावन के पूरे 1 महीने भगवान शिव दक्षेश्वर मंदिर में विराजते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। यहां साल भर श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं सावन के दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *