नई दिल्ली।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। पिछले कई दिनों से सोनिया गांधी के समझ में शामिल होने को लेकर संशय बना हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में ना जाने का फैसला लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस अर्ध निर्मित राम मंदिर का उद्घाटन करके चुनावी लाभ लेना चाहती है। इसलिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने समारोह में शामिल होने के लिए मिले निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।

गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में सोनिया गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने या ना होने को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब कांग्रेस के बयान के बाद कांग्रेस नेताओं के अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे समारोह में ना शामिल होने को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *