हरिद्वार।
हरिद्वार में अजगर निकलने के दो मामले सामने आए। यहां हर की पैड़ी के पास स्थित एक होटल के बाथरूम में एक अजगर दिखने से अफरा तफरी मच गई। ये अजगर बाथरूम के नल के पाइप से लिपटा हुआ था। अजगर को देखते ही होटल के कर्मचारी दहशत में आ गए। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंची क्यूआरटी टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र की रोड़ी बेल वाला पुलिस चौकी में भी एक अजगर आ घुसा। वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने इस अजगर का भी रेस्क्यू किया। दरअसल बरसात के सीजन के चलते सरीसृप और जलीय जीवों के दिखाई देने की घटनाएं काफी बढ़ गई है।
