हरिद्वार।
हिमाचल के दो भाई अपनी मां को उत्तराखंड की चार धाम यात्रा और तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। चलने में असमर्थ मां को श्रवण कुमार की तरह कंधे पर लेकर निकले दो भाई धर्म नगरी हरिद्वार भी पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां राजेश्वरी को मनसा देवी मंदिर समेत कई तीर्थो के दर्शन कराए। हरिद्वार में दर्शन के बाद दोनों भाई चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए। हिमाचल के बद्दी से आए तेजपाल के अनुसार वे 6 महीने तक इसी तरह पैदल यात्रा करेंगे और इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने के लिए भी जाएंगे।
