रोजगार मेले का आयोजन, कुल 14 युवाओं को कंपनियों में मिली नौकरी
ब्यूरो
Posted no : 16/09/2026
हरिद्वार।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के द्वारा सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में बुधवार को एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
सुबह 10 बजे शुरू हुए इस मेले में सिडकुल हरिद्वार की 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले के दौरान कुल 93 स्थानीय युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया। प्राथमिक चरण के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से अंतिम रूप से 14 युवाओं का चयन निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने जानकारी दी कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभाग के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता है। युवा स्किल्ड हों और उन्हें रोजगार मिल सके इसके लिए भविष्य में भी रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
