अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री पहुंचे हरिद्वार

अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री पहुंचे हरिद्वार

ब्यूरो

Posted no : 03/03/2026

हरिद्वार।
उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। 7 मार्च को आयोजित होने जा रहे इस बृहद कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम भाजपा नेता और अधिकारियों की फौज मौजूद रही। 7 मार्च को होने जा रहे हैं कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की 4 साल की उपलब्धियां से जुड़ी प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही संशोधित आपराधिक कानून बीएनएस को लेकर भी प्रदर्शनी लगेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सरकार के साथ-साथ भाजपा संगठन भी तैयारी में जुटा हुआ है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *