बर्दाश्त नहीं हुई बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, तो दोस्त की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

बर्दाश्त नहीं हुई बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, तो दोस्त की पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या

ब्यूरो

Posted no : 11/02/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में चार दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के दोस्त ने ही उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक मृतक कुणाल और 23 वर्षीय आरोपी अरविंद आपस में दोस्त थे और 7 फरवरी को साथ में शराब पी रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक ने आरोपी की बहनों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिससे तिलमिला उठे आरोपी अरविंद ने उसकी हत्या कर डाली।

7 फरवरी को मृतक कुणाल का शव कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र मंदिर के पास जंगल में मिला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या काम करना दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाना पहुंचकर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *