लोगों की सुविधा और शिकायत दर्ज करने के लिए एचआरडीए का टोल फ्री नंबर जारी

लोगों की सुविधा और शिकायत दर्ज करने के लिए एचआरडीए का टोल फ्री नंबर जारी

ब्यूरो

Posted no : 27/01/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने लोगों की सुविधा और प्राधिकरण के नाम पर धन उगाही करने वाले लोगों से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिस पर लोग अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी डेवलप किए जाने की शिकायत सीधे कर सकेंगे। इसके साथ ही प्राधिकरण से जुड़ी किसी भी कार्रवाई के बारे में जानकारी भी ले सकेंगे। 9084700674 और 9084700675 दो टोल फ्री नंबर जारी किए जाने के बाद लगातार लोग इस नंबर पर संपर्क कर रहे हैं। प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार ने जानकारी दी की मुख्यमंत्री की सरलीकरण और समाधान की नीति के तहत लोगों की सुविधा के लिए नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से स्टेकहोल्डर सीधे प्राधिकरण की योजनाओं और जानकारी से जुड़ सकेंगे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *