पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

ब्यूरो

Posted no : 27/12/2024

 

नई दिल्ली।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में बृहस्पतिवार की रात दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं राजनीतिक जगत से शोक संवेदनाएं भी लगातार सामने आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की है। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए के नेतृत्व वाली सरकार में देश के प्रधानमंत्री रहे। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में बतौर वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने उदारीकरण, वैश्वीकरण की नीतियों से भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार किए थे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *