चुनावों में जीत का जश्न, मदन कौशिक समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया

चुनावों में जीत का जश्न, मदन कौशिक समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया

ब्यूरो

Posted no : 04/05/2026

हरिद्वार।
पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा जमकर जश्न मना रही है। हरिद्वार में भी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अन्य भाजपा नेताओं ने चुनाव में मिली जीत पर खुशी मनाई। चंद्राचार्य चौक पर इकट्ठा हुए भाजपा नेताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उत्साहित भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पश्चिम बंगाल की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को जंगल राज से मुक्ति मिली है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *