हरिद्वार।
सिडकुल में बृहस्पतिवार देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुबह के वक्त चिन्मय चौक के पास घने जंगल में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है और एक तीसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आयुष तोमर और कुलदीप बिश्नोई नाम के युवको को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल कल देर रात सिडकुल में युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने देसी तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। दवाई फैक्ट्री के बाहर हुए झगड़े में कुछ लोग जान बचाने के लिए फैक्ट्री के अंदर घुसे। जिसमें झगड़ा कर रहे लोगों और फैक्ट्री कर्मचारी समेत कुल पांच लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस रात भर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी रही। सुबह के वक्त पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तीसरे फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *