हरिद्वार।
हरिद्वार के चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काम की खबर है। चंडी और मनसा देवी मंदिर के रोप वे चार-चार दिनों के लिए बंद किए गए हैं। अर्धवार्षिक मेंटेनेंस के लिए रोपवे संचालित करने वाली कंपनी उषा ब्रेको ने रोपवे के संचालक पर रोक लगाई है। 9 से 12 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोप वे बंद रहेगा जबकि 15 से 18 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर रोपवे का संचालन बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर में दर्शन करने के लिए जाना होगा। 19 जुलाई से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *