हरिद्वार।
हरिद्वार में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान दो महिला दुकानदार आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के जवानों ने झगड़े को खत्म कराया। दरअसल कांवड़ मेले की तैयारी के लिए हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला मैदान से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान के सामने सामान रखने को लेकर दो महिला दुकानदारों की आपस में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते लात घूंसे चलने लगे।
