देहरादून।
केदारनाथ की भाजपा विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात निधन हो गया है। 68 साल की उम्र में देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विधायक पिछले कई दिनों से बीमारी और चोट से जूझ रही थीं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शैला रानी रावत ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिर गई थी। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था।
मेदांता अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी हालांकि कुछ दिन बाद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां विधायक पिछले तीन दिन से वेंटिलेटर पर थी।

कांग्रेस से की थी राजनीति की शुरुआत

शैला रानी रावत के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। 2012 में वे पहली बार विधायक बनी थी। हरीश रावत सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के समय शैला रानी रावत ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में शैला रानी रावत जीत नहीं पाई थी, हालांकि 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया इस बार शैला रानी रावत ने जीत दर्ज की। विधायक के निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *