हरिद्वार।
हर की पैड़ी कॉरिडोर का काम जल्द रफ्तार पकड़ सकता है। सरकार की ओर से कंसल्टेंसी फर्म की नियुक्ति कर दी गई है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग के बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फर्म प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने और स्टेक होल्डर के साथ समन्वय स्थापित करने का काम शुरू करेगी। प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में 26 प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। इनमें कई नए प्रोजेक्ट शुरू करने, शहरी क्षेत्र का सौंदर्यकरण करने और प्राधिकरण का वार्षिक बजट पास करना भी शामिल है।
