हरिद्वार।
सिडकुल क्षेत्र में शेयर में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर 15 लाख रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार राकेश कुमार निवासी पौड़ी गढ़वाल ने शिकायत करके बताया कि उसके गांव की रहने वाली आभा से उनकी पुरानी जान पहचान थी, आभा ने मोहित अग्रवाल निवासी गाजियाबाद से शादी कर ली थी दोनों से अक्सर फोन पर बातें हुआ करती थी ,जनवरी 2022 को एक दिन उनका फोन आया और उन्होंने कहा कि अच्छा मुनाफा कमाने के लिए शेयर में पैसा लगा दो, उसमें बहुत अच्छा प्रॉफिट मिलेगा।

आरोपी पति-पत्नी के झांसे में आकर पीड़ित ने जून 2022 में शेयर खरीदने के लिए उनके खाते में 15 लाख रुपए भेज दिए। 6 माह से 1 साल तक निवेश कर फायदा होने का हवाला पति-पत्नी देते रहे और बाद में ना कोई दस्तावेज भेजा और ना पैसे दिए। संदेह होने पर जब पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और पैसे मांगने पर हत्या करने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *