हरिद्वार।
तुलसी पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी रामभद्राचार्य भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जाएंगे। हरिद्वार पहुंचे स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं इससे धर्म विरोधियों और राम विरोधियों को कड़ा तमाचा लगा है। अयोध्या और उत्तर प्रदेश में भाजपा के हारने को उन्होंने विश्वास घात बताया। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार बहुमत में है और पूरे 5 साल सशक्त रूप से चलेगी। आपको बता दें कि इन दिनों हरिद्वार के कनखल स्थित एक आश्रम में राम कथा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसके लिए कथावाचक रामभद्राचार्य भी हरिद्वार पहुंचे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *