हरिद्वार।

10 मई से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा के लिए बुधवार से काउंटर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। हरिद्वार के पर्यटन कार्यालय परिसर में की गई व्यवस्थाएं पहले दिन नाकाफी नजर आई। रजिस्ट्रेशन के पहले दिन यहां यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती भी की गई। यात्रियों का कहना है कि उन्हें रजिस्ट्रेशन के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। हरिद्वार पहुंचने पर उन्हें रजिस्ट्रेशन के बारे में पता चला। सुबह 5 से लोग कतारें लगाकर यहां पर खड़े हुए हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा है। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ठीक चल रही है। काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *