हरिद्वार।
हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारी अन्य पहाड़ी जिलों में आग बुझाने में मदद करेंगे। बुधवार को हरिद्वार से 40 सदस्यीय 7 टीमों को पौड़ी और टिहरी जिले के लिए रवाना किया। ये सभी वन कर्मचारी स्थानीय वन रेंजो के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ आग पर काबू पाने में सहायता करेंगे। रवानगी से पहले डीएफओ ने कर्मचारियों को ब्रीफ किया और जरूरी उपकरण भी दिए गए।

डीएफओ वैभव कुमार ने जानकारी दी की वन विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से जिन क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं नहीं हो रही है उन क्षेत्रों के कर्मचारियों को ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में भेजने का निर्णय लिया गया है। इसलिए हरिद्वार से भी टीमें बनाकर रवाना कर दी गई है। डीएफओ ने बताया कि हरिद्वार में वनाग्नि की घटनाएं नहीं हुई है। आगे भी वन विभाग इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *