हरिद्वार।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरिद्वार जिले के भगतोंवाली गांव निवासी परितोष भी 15 वा स्थान पा कर जज बन गए हैं। परितोष के जज बनने के बाद उनके परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं है। बेटे के जज बनने की खुशी में पिता ने ढोल की थाप पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए।

परितोष ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता को दिया। एलएलबी करने के बाद परितोष का बैंक में मैनेजर लॉ के पद पर चयन हो गया था हालाकि बैंक की नौकरी के साथ परितोष ने अपनी तैयारी जारी रखी। परितोष के पिता रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
