देहरादून।
ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरीश रावत सरकार के गंगा को एस्केप चैनल यानी नहर बताने वाले फैसले को लेकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने हरकी पैड़ी पर बहने वाली गंगा की धारा को नहर बताते हुए गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। कांग्रेस देवभूमि की अस्मिता को नष्ट करने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

पीएम के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गंगा को नहर नहीं कहा है। हरिद्वार को 75 प्रतिशत टूटने से बचाने के लिए उन्होंने इतना जरूर कहा कि हर की पौड़ी से बहने वाली धारा, गंगा नदी है और वो नहर के फॉर्म में है। हरीश रावत ने निशाना साधा कि भाजपा चाहती है कि हरिद्वार टूटे इसलिए भाजपा गंगा जी को जो भी कहें लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गंगा को नदी ही माना है। गौरतलब है कि तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने हर की पौड़ी से बहने वाली गंगा की धारा को स्कैप चैनल बताने वाला शासनादेश जारी किया था जिसको लेकर खूब विवाद हुए था।

हालाकि तीरथ सिंह रावत सरकार ने इस शासनादेश को पलट दिया था। अब एक बार फिर से प्रधानमंत्री के भाषण में जिक्र किए जाने के बाद यह मुद्दा बाहर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *