खटीमा।
ऋषिकेश में गुरूवार को आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े बुजुर्गों तक उनकी राम-राम पंहुचाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद शुक्रवार को खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक करते हुए स्थानीय जनता से भेंट की, उनका हाल चाल पूछा और बड़े बुजुर्गों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रणाम और राम-राम पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।
