हरिद्वार।
पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने चुनाव के लिए आम जनता से आर्थिक मदद मांगी है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर यूपीआई कोड पोस्ट करते हुए मैसेज लिखा की कांग्रेस पार्टी के अकाउंट सीज है और उनके पास संसाधनों का अभाव है।

हरीश रावत ने उनके बेटे और हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के बैंक खाते में पैसे भेजने की अपील की है। हरीश रावत ने आगे लिखा कि धन के अभाव में चुनाव अभियान ना रुके इसलिए लोग उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आएं।
