उधमसिंह नगर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाटक मट्टा गुरुद्वारा पहुंचकर दिवंगत बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर के एसएसपी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और तेजी से हमलावरों को पकड़ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की बृहस्पतिवार सुबह दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के कारण और हमलावरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
