उधम सिंह नगर।
उधम सिंह नगर जिले में स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कुर्सी पर बैठे बाबा तरसेम सिंह पर फायर किया और फरार हो गए।

फायरिंग की घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो हमलावर बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों हमलावर पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। गुरुद्वारा प्रमुख की हत्या से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *