हरिद्वार।
हरिद्वार में एक बॉडी बिल्डर युवक की दबंगई सामने आई है। जहां युवक ने बाइक से बाइक टकरा जाने पर दूसरे युवक को उठाकर पटक दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक बॉडी बिल्डर दिखने वाला शख्स दूसरे सामान्य से नजर आ रहे युवक को बेरहमी से उठाकर पटकता हुआ और फिर उसकी पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। दबंग द्वारा उठाकर पटके जाने पर युवक को चोटें आई हैं। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट का बताया जा रहा है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने जानकारी दी कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियामुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *