हरिद्वार।
हरिद्वार में जायरोकॉप्टर फ्लाई को पंख नहीं लग सके हैं, 15 जनवरी को हरिद्वार के बैरागी कैंप से जायरोकॉप्टर एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत की जानी थी। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग की आपत्ति के बाद योजना के सामने बाधा खड़ी हो गई है।

दिसंबर महीने में प्रशासन और पर्यटन विभाग ने जायरोकॉप्टर फ्लाई का सफल ट्रायल किया था और बैरागी कैंप क्षेत्र में इसके लिए रनवे भी बनाया जा रहा था। लेकिन ऐन मौके पर यूपी सिंचाई विभाग ने रनवे की जमीन को अपनी जमीन बता कर अड़ंगा लगा दिया। हालांकि हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि जल्द यूपी सिंचाई विभाग की गलतफहमी को दूर करके योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *