हरिद्वार।
सर्दी बढ़ने के साथ ही देहात क्षेत्रों में धुंध और कोहरा बढ़ गया है। जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है। हरिद्वार में ट्रैफिक पुलिस ने इन दिनों सड़क पर चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर रिबन लगाने का अभियान चला रखा है। जिसके तहत कई चौराहों पर बड़े और कमर्शियल व्हीकल को रोककर उन पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। हरिद्वार के एसपी ट्रैफिक अजय गणपति कुंभार खुद भी सड़क पर उतरकर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। दरअसल कोहरे और धुंध के चलते विजिबिलिटी कम हो जाने से हादसों का खतरा बना रहता है। इसलिए रोड एक्सीडेंट्स में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ये कवायद कर रही है।
