सोशल मीडिया पर तमंचे से रोब गांठना पड़ा भारी, हवालात पहुंचा युवक
ब्यूरो
Posted no : 07/01/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में देशी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना युवक को भारी पड़ गया। युवक की वीडियो जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को तमंचे के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली मेहदूद का है जहां अंजुल नाम के युवक ने रोब जमाने के लिए देसी तमंचे से फायर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
