गली के बाहर चहल कदमी करता दिखा जंगली हाथी, सहमे लोग
ब्यूरो
Posted no : 26/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में आए दिन जंगली हाथी पहुंच रहे हैं। बीती रात जगजीतपुर इलाके की बालाजी एनक्लेव कॉलोनी में विशालकाय जंगली हाथी चहलकदमी करता करता हुआ नजर आया। गली से हाथी को गुजरता देख घरों में मौजूद लोग सहम गए। हाथी के गली से गुजरने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जंगली हाथी मदमस्त होकर जाता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें कि जगजीतपुर क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथियों के झुंड पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
