विजिलेंस रेड: प्रमोशन के लिए रिश्वत मांग रही सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ा
ब्यूरो
Posted no : 25/03/2026
हरिद्वार।
विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को रुड़की में छापेमारी करते हुए बाल विकास विभाग की एक सुपरवाइजर को विजिलेंस की टीम ने 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी आंगनबाड़ी की सहायिका से प्रमोशन के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग कर रही थी। जिसके बाद टीम ने रुड़की स्थित सुपरवाइजर के ऑफिस और हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित डीपीआरओ धर्मवीर सिंह के ऑफिस पर छापेमारी की। सुपरवाइजर को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है, जबकि डीपीआरओ ऑफिस में भी घंटों फाइलें खंगाली गई हैं। विजिलेंस की टीम को विभाग में घूसखोरी के बड़े नेटवर्क की आशंका है। विजिलेंस की रेड से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
