हरिद्वार।
रानीपुर विधानसभा से भाजपा विधायक आदेश चौहान से फोन पर पार्टी फंड के लिए 5 लाख रुपए मांगने वाले और खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बताने वाले जालसाज को हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 19 साल के प्रियांशु पंत को दिल्ली के मयूर विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग का रहने वाला है और फिलहाल ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

विधायक आदेश चौहान के अलावा रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा और नैनीताल की विधायक सरिता आर्या को भी फोन कर मंत्री बनाने की एवज में मोटी रकम मांगी गई थी। दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों ने उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच मंत्री पद के दावेदार विधायकों को फोन कर पैसा मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *